Expired Milk Powder : रायपुर में एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात की मौत…? CMHO ने परिवार से की बात…मेडिकल स्टोर पर जांच शुरू

Expired Milk Powder : रायपुर में एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात की मौत…? CMHO ने परिवार से की बात…मेडिकल स्टोर पर जांच शुरू

रायपुर, 06 जुलाई। Expired Milk Powder : राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेडिकल स्टोर से खरीदे गए एक्सपायरी (समयसीमा समाप्त) मिल्क पाउडर को पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे ICU में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही मौदहापारा थाना सक्रिय हो गया और संबंधित मेडिकल स्टोर को CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग भी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है। वहीं CMHO ने भी परिजनों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों का कहना है कि यदि मिल्क पाउडर वास्तव में एक्सपायरी था, तो यह गंभीर लापरवाही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग (Expired Milk Powder) सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्ची की मौत का वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल यह आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है। जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही कारणों की पुष्टि होगी।

About The Author

छत्तीसगढ स्वास्थ्य