Heavy Rain in Raipur : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी…! इन 10 जिलों में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ का रेड अलर्ट…घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

Heavy Rain in Raipur : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी…! इन 10 जिलों में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ का रेड अलर्ट…घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

रायपुर, 06 जुलाई। Heavy Rain in Raipur : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद समेत 10 जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव, बिजली गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

About The Author

छत्तीसगढ मौसम