रायपुर, 28 जून। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
इन जिलों में 40-60 Kmph की तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया।
इन जिलों में 30-40 Kmph की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।
मौसम विभाग की सलाह
खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में (CG Weather Alert) जाने से बचें। पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। किसान और ग्रामीण मौसम साफ होने तक सावधानी बरतें। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

