CG Teacher Recruitment 2026 : DPI ने 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी…! जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

CG Teacher Recruitment 2026 : DPI ने 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी…! जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

रायपुर, 28 जुलाई। CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़ ने टी संवर्ग के 1,654 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए संशोधित संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में शिक्षक भर्ती अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है।

डीपीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) के माध्यम से कराई जाएगी। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और अब शिक्षक (टी संवर्ग) के रिक्त पदों को भी भरने की तैयारी शुरू हो गई है।

जल्द जारी होगी पूरी भर्ती प्रक्रिया

डीपीआई ने बताया कि विस्तृत भर्ती विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगामी विस्तृत अधिसूचना पर नजर बनाए रखें।

हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती बड़ी राहत मानी जा रही है। 1654 पदों पर नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा