Big Blackmail : बिलासपुर में सनसनी…! महज 17 साल की छात्रा से वसूले ₹14.5 लाख कैश और आधा किलो सोना…परिवार को अकाउंट खाली होने पर मिली जानकारी….मास्टरमाइंड ASI का बेटा दोस्तों के साथ होटल में करता रहा मौज

Big Blackmail : बिलासपुर में सनसनी…! महज 17 साल की छात्रा से वसूले ₹14.5 लाख कैश और आधा किलो सोना…परिवार को अकाउंट खाली होने पर मिली जानकारी….मास्टरमाइंड ASI का बेटा दोस्तों के साथ होटल में करता रहा मौज

बिलासपुर, 03 अगस्त। Big Blackmail : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से धमकाकर बदमाशों ने करीब एक साल तक ₹14 लाख 50 हजार नकद और लगभग आधा किलो सोने के जेवर ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

होटल में मौज-मस्ती कर रहे थे आरोपी

सरकंडा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आदतन बदमाश आयुष यादव शहर के एक होटल में अपने साथियों के साथ ठहरा है और खुलेआम बड़ी रकम खर्च कर रहा है। पुलिस ने होटल पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके पास से सोने की चेन और अंगूठी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ATM से शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले छात्रा अपने परिचित के साथ ATM से पैसे निकालने गई थी। वहीं आरोपी आयुष यादव ने उसे कथित रूप से धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके साथ आए लड़के को जान से मार देगा। डर के कारण छात्रा चुप रही और आरोपी लगातार उसे धमकाकर पैसे मांगते रहे।

₹14.5 लाख के बाद जेवर भी ले गए

जब बैंक खाते में जमा रकम खत्म हो गई तो आरोपियों ने छात्रा से घर के सोने के जेवर भी ले लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लगभग आधा किलो सोना भी अपने कब्जे में ले लिया। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक खाते की रकम खत्म होने और घर से जेवर गायब होने का पता चला।

4 गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस ने इस मामले में आयुष यादव, आदर्श शर्मा, प्रिंस साहू और आदित्य पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से छात्रा से पैसे और जेवर ले रहे थे। पुलिस के अनुसार कुछ सोना अन्य दो फरार आरोपियों के पास होने की आशंका है।

ASI का बेटा निकला मुख्य आरोपी

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी आयुष यादव एक ASI का बेटा है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पीड़ित छात्रा के चाचा पुलिस विभाग में आरक्षक हैं।

एक्टिवा जब्त, सोने की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी और छात्रा के पैसों से खरीदी गई एक्टिवा जब्त कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी सोने की बरामदगी की जाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म