बिलासपुर, 14 अगस्त। Dirty Video Viral : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से रंजिश और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी से निकाले जाने से नाराज दो पूर्व कर्मचारियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मस्तूरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
काम से निकाला तो रचा षड्यंत्र
जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उसने आरोपी अजय चौधरी और पीतांबर सिंह को काम पर रखा था। हिसाब-किताब में गड़बड़ी पकड़े जाने पर कारोबारी ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने पूर्व में चुपके से बनाए गए देवर-भाभी के आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
धमकी, गाली-गलौज और वीडियो किया वायरल
रुपयों की मांग पूरी न होने पर 9 जुलाई की रात आरोपी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) (सभी निवासी खपरी लिमतरा) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट (66E, 67, 67B) तथा एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की है।

