BSNL Offer : बीएसएनएल का Independence Day धमाका…! ₹1 में मोबाइल सेवा…412 दिन की वैलिडिटी और 200 Mbps तक इंटरनेट

BSNL Offer : बीएसएनएल का Independence Day धमाका…! ₹1 में मोबाइल सेवा…412 दिन की वैलिडिटी और 200 Mbps तक इंटरनेट

रायपुर, 15 अगस्त। BSNL Offer : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए कई नई डिजिटल पहल और विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने मोबाइल, ब्रॉडबैंड और मनोरंजन सेवाओं को अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया है।

₹1 में BSNL का Freedom 2.0 ऑफर

BSNL के ₹1 Freedom 2.0 ऑफर के तहत नए ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में BSNL मोबाइल नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं। इसमें 24 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक वैध है।

₹2399 में 412 दिनों तक वैधता

BSNL के वार्षिक प्लान में ₹2,399 का ऑफर भी खास है। इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी। प्लान की सामान्य वैधता 365 दिन है, लेकिन ऑफर के तहत 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। यानी कुल 412 दिनों तक सेवा का लाभ मिलेगा। यह ऑफर भी 12 सितंबर 2026 तक वैध है।

₹1,111 में BSNL Fiber Freedom Plan

ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए BSNL ने Fiber Freedom Plan पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,111 प्रति माह है। प्लान में 200 Mbps तक की स्पीड, 5,000GB मासिक डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है।

मोबाइल पर मुफ्त मनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL मोबाइल ग्राहकों के लिए BSNL Entertainment TV, Tango द्वारा संचालित, BSNL Selfcare App पर मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक मोबाइल पर लाइव टीवी चैनल और ऑन-डिमांड मनोरंजन सामग्री का आनंद ले सकेंगे।

दूरदराज इलाकों में Satellite Phone Service

BSNL ने Global Satellite Phone Service (GSPS) के जरिए उन क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की पहल की है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है। इससे दूरस्थ और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में संचार सुविधा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में स्वदेशी 4G नेटवर्क का विस्तार

BSNL के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 2,914 BTS को 4G में अपग्रेड किया जा चुका है। Phase IX.2 के तहत 1,836 साइटों को स्वदेशी 4G में अपग्रेड किया गया है। 4G Saturation Project के तहत 643 टावरों में से 567 नए टावर चालू किए जा चुके हैं, जबकि LWE क्षेत्र के 520 मौजूदा टावरों में से 511 को 4G में अपग्रेड किया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क विस्तार के लिए Digital Bharat Nidhi के तहत 577 नए टावरों को मंजूरी भी दी गई है।

BSNL के प्रमुख रिचार्ज एक नजर में

  • ₹153: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 24 दिन वैधता
  • ₹229: 2GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन, 1 महीने की वैधता
  • ₹347: अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन, 50 दिन वैधता
  • ₹997: अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन, 150 दिन वैधता
  • ₹2,399: 2GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन, 365+47 यानी 412 दिन की वैधता

About The Author

राष्ट्रीय