Congress Disciplinary Committee: राजीव भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक: अनुशासन समिति की बैठक में 36 मामलों पर चर्चा; डॉ. रेणु और अमित जोगी की वापसी पर नहीं हुआ फैसला, पार्टी विरोधी बयानबाजी पर सख्ती

Congress Disciplinary Committee: राजीव भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक: अनुशासन समिति की बैठक में 36 मामलों पर चर्चा; डॉ. रेणु और अमित जोगी की वापसी पर नहीं हुआ फैसला, पार्टी विरोधी बयानबाजी पर सख्ती

रायपुर, 17 सितंबर। Congress Disciplinary Committee: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को अनुशासन समिति की अहम बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में निष्कासित नेताओं और पार्टी में वापसी के लिए आवेदन देने वाले नेताओं के प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में कुल 36 आवेदन सामने आए। कुछ मामलों में निष्कासन समाप्त करने पर सहमति बनी, जबकि कुछ प्रकरणों को फिलहाल विचाराधीन रखा गया। संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से भी इन मामलों में चर्चा की जाएगी।

अमित जोगी के मामले पर फैसला लंबित

बताया गया कि पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी, अमित जोगी और बृहस्पति सिंह के आवेदनों पर कमेटी में विचार नहीं किया गया। वहीं, अन्य नेताओं में से कुछ के मामलों में जिला कांग्रेस कमेटियों से अभिमत मांगा गया है। कुछ नेताओं के माफीनामे के बाद उनकी पार्टी में वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू के मुताबिक, अमित जोगी का मामला फिलहाल विचारणीय है और इसे लंबित रखा गया है। यानी उनकी कांग्रेस में वापसी को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। बैठक में AICC के तीनों सह-प्रभारी के. एस.ए. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ भी मौजूद रहे।

पार्टी विरोधी बयानबाजी पर सख्ती

अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और बयानों को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही। पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने या ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। मीडिया के माध्यम से की गई पार्टी विरोधी बयानबाजी को भी अनुशासनहीनता के दायरे में रखने की बात कही गई है। लंबित प्रकरणों पर आगे फैसला लेने के लिए करीब दो महीने के भीतर अनुशासन समिति की अगली बैठक बुलाए जाने की बात कही गई है।

About The Author

राजनीति