CG Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा; विषयवार पोस्ट की संख्या यहां देखें

CG Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा; विषयवार पोस्ट की संख्या यहां देखें

रायपुर, 21 सितंबर। CG Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

8 विषयों में 854 व्याख्याता पद

व्याख्याता भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं।

विषयपद
हिंदी120
अंग्रेजी120
संस्कृत120
भौतिकी94
राजनीति शास्त्र100
इतिहास100
भूगोल100
अर्थशास्त्र100
कुल854

ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में पद

जारी जानकारी के अनुसार, कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी।

आवेदन की तारीख अभी अलग से होगी जारी

व्याख्याता भर्ती की लिखित परीक्षा CGSSB द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल/व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन और पात्रता से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

About The Author

छत्तीसगढ