रायपुर, 24 सितंबर। BJP Appointment: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में संगठन स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला संगठन प्रभारी की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गोपाल साहू और कृष्णकांत चन्द्रा को जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। जिला संगठन स्तर पर इन नियुक्तियों को पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

