CG Pension Update: पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर! बैंक हड़ताल से पहले 25 सितंबर को मिलेगी सितंबर की पेंशन; छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

CG Pension Update: पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर! बैंक हड़ताल से पहले 25 सितंबर को मिलेगी सितंबर की पेंशन; छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, 24 सितंबर। CG Pension Update: छत्तीसगढ़ के पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर महीने की पेंशन का अग्रिम भुगतान 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को करने का फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने 24 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक बैंकिंग सेवाओं में संभावित बाधा को देखते हुए राज्य के सभी पेंशनभोगियों की सितंबर 2026 की पेंशन 25 सितंबर को ही आहरित एवं वितरित की जाएगी।

अक्टूबर की पेंशन में होगा समायोजन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर को किया जाने वाला भुगतान अग्रिम भुगतान (Advance Payment) माना जाएगा। पूरे माह की पेंशन का अंतिम निर्धारण होने के बाद यदि किसी प्रकार का समायोजन आवश्यक होता है, तो उसे अक्टूबर 2026 की पेंशन में किया जाएगा।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल

वित्त विभाग ने यह फैसला 28, 29 और 30 सितंबर 2026 की प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर लिया है। विभाग ने पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय को निर्देश दिया है कि आदेश की जानकारी अधीनस्थ कार्यालयों और भुगतान करने वाली बैंक शाखाओं तक तत्काल पहुंचाई जाए और इसका पालन सुनिश्चित किया जाए।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़