CG School Education: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 प्राचार्यों की पदस्थापना बदली; आदेश जारी

CG School Education: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 प्राचार्यों की पदस्थापना बदली; आदेश जारी

रायपुर, 06 अक्टूबर। CG School Education: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है। आदेश के तहत एक प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है, जबकि दूसरे प्राचार्य को प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति समाप्त

जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में पदस्थ प्राचार्य अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। इसके बाद उन्हें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

नरेंद्र तिवारी को DIET पेंड्रा की जिम्मेदारी

वहीं, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ प्राचार्य नरेंद्र तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश के बाद संभालेंगे नई जिम्मेदारी

स्कूल शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद दोनों प्राचार्यों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव से संबंधित संस्थानों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

About The Author

शिक्षा