Seva Sankalp अभियान में सजी सेवा और संकल्प की रंगोली, 120 विद्यार्थियों ने 76×76 वर्गफीट में उकेरे सेवा के रंग, करीब 1200 लोगों ने किया अवलोकन

Seva Sankalp अभियान में सजी सेवा और संकल्प की रंगोली, 120 विद्यार्थियों ने 76×76 वर्गफीट में उकेरे सेवा के रंग, करीब 1200 लोगों ने किया अवलोकन

रायपुर, 07 अक्टूबर। Seva Sankalp : सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश  से बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय रंगोली का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में जिले के 8 उच्च शैक्षणिक संस्थानों से महाविद्यालय स्तर पर चयनित 120 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

सेवा संकल्प अभियान में सजी सेवा और संकल्प की रंगोली

विद्यार्थियों ने रासेयो स्वयंसेवकों और प्रभारियों के मार्गदर्शन में 76×76 वर्गफीट क्षेत्र में प्राकृतिक उत्पादों, अनाज, फल-पत्तियों आदि के माध्यम से आकर्षक रंगोली तैयार की। इसकी थीम ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग-आभार एवं संकल्प’ रही। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामित सर्जिकल स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित विशाल रंगोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

रंगोली का अवलोकन मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े सहित गणमान्यजन श्री देवेंद्र तिवारी, श्री अम्बिकेश केसरी, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री शैलेश शिवहरे, श्री पंकज गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार विशाल रंगोली की सराहना की। आयोजन में लगभग 1200 लोगों ने रंगोली का अवलोकन किया।

About The Author

छत्तीसगढ