रायपुर, 30 अक्टूबर 2026।Raipur Transfer List : राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी कर निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि कुछ को यातायात, महिला थाना और रक्षित केंद्र में जिम्मेदारी दी गई है।
यातायात और महिला थाने में भी नई तैनाती
आदेश के मुताबिक निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत को महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा यातायात चौकी रामनगर, कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केंद्र कमलविहार में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
कई थानों में बदले गए कर्मचारी
खमतराई, डीडीनगर, आमानाका, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, कबीरनगर, कोतवाली और राजेन्द्रनगर सहित कई थानों में कर्मचारियों की तैनाती बदली गई है। आदेश में कुछ कर्मचारियों को रक्षित केंद्र से थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को थानों से रक्षित केंद्र और अन्य शाखाओं में पदस्थ किया गया है।
यहां देखें पूरी तबादला सूची
| क्र. | पदनाम | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|---|
| 1 | निरीक्षक | मनीष तिवारी | रक्षित केंद्र रायपुर | यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर |
| 2 | उनि | ज्योति राजपूत | थाना खमतराई | महिला थाना |
| 3 | सउनि | राधेशलाल साहू | थाना डीडीनगर | रक्षित केंद्र |
| 4 | सउनि | स्वेलेहा शेख | थाना सिविललाइन (महिला पेट्रोलिंग पिंक गस्त) | थाना आमानाका |
| 5 | सउनि | सरिता यादव | थाना आमानाका | (रक्षित केंद्र) महिला पेट्रोलिंग पिंक गस्त |
| 6 | सउनि | नागेन्द्र कुमार सिंह | रक्षित केंद्र | थाना खमतराई |
| 7 | सउनि | ओसकर केरकेट्टा | थाना सरस्वतीनगर | रक्षित केंद्र |
| 8 | सउनि | अभय कुमार गणोरकर | थाना खम्हारडीह | यातायात चौकी रामनगर |
| 9 | प्रआर 1529 | सियाराम धुर्वे | थाना गुढ़ियारी | महिला थाना |
| 10 | मप्रआर 1730 | प्रिती वर्मा | थाना कोतवाली | (रक्षित केंद्र) कार्यालय एसीपी कोतवाली |
| 11 | प्रआर 1748 | मेहत्तर सिंह गोआर्य | कार्यालय एसीपी कोतवाली | थाना खम्हारडीह |
| 12 | प्रआर 521 | खेमराज वर्मा | थाना सिविललाइन | (रक्षित केंद्र) कार्यालय एसीपी सिविललाइन |
| 13 | मप्रआर 580 | प्रमीला कुंजाम | महिला थाना | थाना कोतवाली |
| 14 | प्रआर 635 | कामता प्रसाद जांगड़े | महिला थाना | थाना डीडीनगर (स्थानांतरण निरस्त कर यथावत महिला थाना) |
| 15 | मप्रआर 27 | लेखा अग्रवाल | रक्षित केंद्र | थाना सिविललाइन |
| 16 | मप्रआर 1507 | चन्द्रकला साहू | थाना सिविललाइन | थाना टिकरापारा |
| 17 | प्रआर 1789 | रामनारायण पटेल | थाना टिकरापारा | थाना तेलीबांधा |
| 18 | आर 1127 | दानेश्वर वर्मा | रक्षित केंद्र | थाना डीडीनगर |
| 19 | आर 2345 | प्रमोद सिंह चंदेल | थाना टिकरापारा | थाना राजेन्द्रनगर |
| 20 | मआर 1400 | सरस्वती सिन्हा | थाना डीडीनगर | कंट्रोलरूम |
| 21 | मआर 47 | बबीता बांधे | रक्षित केंद्र | थाना तेलीबांधा |
| 22 | आर 940 | विकास तिवारी | रक्षित केंद्र | थाना गंज |
| 23 | आर 2646 | एकेश्वर वर्मा | रक्षित केंद्र | थाना डीडीनगर |
| 24 | मआर 1099 | डिगेश्वरी ध्रुव | रक्षित केंद्र | महिला थाना |
| 25 | आर 1510 | अजय कुमार लकड़ा | रक्षित केंद्र | यातायात |
| 26 | आर 645 | कमलेश दीवान | थाना टिकरापारा (पुलिस सहायता केंद्र कमलविहार) | रक्षित केंद्र |
| 27 | मआर 1175 | अनिता द्विवेदी | कंट्रोलरूम | थाना टिकरापारा |
| 28 | आर 1258 | प्रशांत कुमार साहू | रक्षित केंद्र | थाना कबीरनगर |
| 29 | आर 2840 | डोमार सिंह देव | थाना कोतवाली | थाना आमानाका |
| 30 | आर 2804 | तुकेशवर कुमार सिन्हा | रक्षित केंद्र | थाना टिकरापारा (पुलिस सहायता केंद्र कमलविहार) |

