CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान; पत्रकारिता से लेकर खेल-साहित्य तक पुरस्कारों की पूरी सूची जारी देखें List

CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान; पत्रकारिता से लेकर खेल-साहित्य तक पुरस्कारों की पूरी सूची जारी देखें List

रायपुर, 01 नवंबर। CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची जारी कर दी है। इसमें साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कला-संस्कृति, कृषि, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, महिला उत्थान, श्रम और ग्रामीण पर्यटन सहित कई क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल हैं।

इस सूची में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रमोद कुमार साहू, वरुण सखाजी, रश्मिका पांडेय और शिशिर रॉय चौधरी सहित कई नाम शामिल हैं। वहीं, खेल, लोककला और संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक सेवा, आदिवासी उत्थान और महिला सशक्तिकरण

  • शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान: दुमन लाल ध्रुव (धमतरी)।
  • यति यतनलाल सम्मान: विश्व गीता धाम गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी (दुर्ग)।
  • मिनीमाता सम्मान: लोक आस्था सेवा संस्थान (गरियाबंद)।
  • गुरु घासीदास सम्मान: सुखदेव भास्कर (कबीरधाम)।
  • डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान: सत्य साई संजीवनी अस्पताल (नवा रायपुर)।
  • महाराजा अग्रसेन सम्मान: बाबूलाल अग्रवाल (रायपुर)।
  • माता बहादुर कलारिन सम्मान: बुलबुल वैद्य (कांकेर)।
  • संत रविदास सम्मान: जगदीश प्रसाद देशमुख (जांजगीर-चांपा)।

खेल, कला-संस्कृति और लोक संगीत

  • गुण्डाधूर सम्मान: संजू देवी (कोंडागांव)।
  • महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान: टोमन कुमार (बालोद)।
  • हबीब तनवीर सम्मान: डॉ. पूरनसत्त चंदाकर (रायपुर)।
  • चक्रधर सम्मान: डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति (रायपुर)।
  • दाऊ मंदराजी सम्मान: रेखा जलक्षत्री (रायपुर)।
  • किशोर साहू सम्मान: सैयद ताहिर अली (करन खान)।
  • लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान: साधना यादव (दुर्ग)।
  • देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: सी.एल. रात्रे।
  • खुमान साव सम्मान: चंद्रभूषण वर्मा (रायपुर)।
  • डॉ. तीजन बाई सम्मान: चेतन लाल देवांगन (दुर्ग)।
  • किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: मोहन सुंदरानी (जांजगीर-चांपा)।

साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान

  • पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान: डॉ. विहंगालाल साहू (राजनांदगांव)।
  • चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया हिंदी): प्रमोद कुमार साहू (रायपुर)।
  • वरुण सखाजी एवं रश्मिका पांडेय: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) पत्रकारिता पुरस्कार।
  • मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी): शिशिर रॉय चौधरी।
  • लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार: दुर्गा प्रसाद पारकर (दुर्ग)।
  • पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: अनंत विजय (वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक)।

कृषि, चिकित्सा, सहकारिता और अन्य क्षेत्र

  • ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार: प्राथमिक कुकड़क मछुआ सहकारी समिति, चित्रकोट (बस्तर)।
  • पंडित रविशंकर सागर सम्मान: तेजराम सेवा प्रतिष्ठान (बिलासपुर)।
  • डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार: पुनीदास भट्ट (कबीरधाम)।
  • धन्वंतरि सम्मान: डॉ. दिनेश कुमार नाग।
  • श्रीमती बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: प्रदीप कुमार सोनी (बालोद)।
  • राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान: डॉ. बहुरन सिंह पटेल।
  • स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदीह इकाई।
  • पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान: उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव (रायपुर)।
  • छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: दीपाली सरावगी (दंतेवाड़ा)।
  • बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान: कौस्तुभ शुक्ला एवं हेमंत कुमार मिश्र (संयुक्त रूप से)।
  • चेंदूरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: सत्येंद्र कुमार उपाध्याय (कबीरधाम)।

राज्योत्सव में सम्मानित होंगी प्रदेश की प्रतिभाएं

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले ये सम्मान छत्तीसगढ़ की विविध क्षेत्रों में उपलब्धियों और योगदान को पहचान देने का माध्यम हैं। साहित्यकारों, पत्रकारों, कलाकारों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित कर प्रदेश की प्रतिभाओं का गौरव बढ़ाया जाएगा।

About The Author

छत्तीसगढ