Diwali Celebration : दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार देकर बांटी खुशियां

Diwali Celebration : दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार देकर बांटी खुशियां

रायपुर,  08 नवम्बर। Diwali Celebration : दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता और आत्मीयता की अनूठी मिसाल पेश की। रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की। मंत्री श्री यादव ने जवानों को मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

दीपावली के अवसर पर जब लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ उत्सव मना रहे हैं, वहीं पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवान नागरिकों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री श्री यादव ने जवानों के बीच पहुंचकर उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

मंत्री श्री यादव को अचानक अपने बीच पाकर ड्यूटी पर तैनात जवानों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने जवानों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे पुलिस और यातायात पुलिस के जवान त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए निरंतर सेवाएं देते हैं। उनका त्याग, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करने का पर्व है। ऐसे अवसर पर समाज की सुरक्षा में जुटे जवानों के साथ खुशियां साझा करना विशेष सुखद अनुभूति है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही नागरिक अपने परिवारों के साथ सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने सभी जवानों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

About The Author

छत्तीसगढ