Child Death Firecrackers: सावधान: बेहद दुखद खबर! पटाखे की आवाज से घबराकर गिरे मासूम; सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

Child Death Firecrackers: सावधान: बेहद दुखद खबर! पटाखे की आवाज से घबराकर गिरे मासूम; सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

मेरठ, 10 नवंबर। Child Death Firecrackers: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पटाखे की तेज आवाज से डरकर भाग रहे छह वर्षीय मासूम की गिरने से मौत हो गई। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पटाखे के धमाके से सहमा मासूम

जानकारी के मुताबिक, शिव शक्ति नगर निवासी नीरज प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उनका छह वर्षीय बेटा हर्ष दिवाली की रात घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक पटाखे चला रहा था। अचानक पटाखे के तेज धमाके से हर्ष बुरी तरह डर गया और घबराकर घर के अंदर की तरफ भागने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में हर्ष को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार को इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

हर्ष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम पसर गया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सावधानी का संदेश

त्योहारों के दौरान पटाखे चलाते समय बच्चों को सुरक्षित दूरी पर रखें और उन्हें अकेले पटाखों के आसपास न जाने दें।

About The Author

राष्ट्रीय