मनोरंजन

Yoga Diwas : खुद को फिट रखती हैं मोनालिसा, आयुष्मान खुराना ने दिया रिएक्शन

मुंबई। Yoga Diwas : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ग्लैमर इंडस्ट्री के सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरें शेयर की हैं। सेलिब्रिटीज के लिए खुद को फिट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए वो जिम में जमकर पसीना तो बहाते हैं। साथ ही खुद को फिट रखने के लिए योगा का बड़ा माध्यम है। ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक तौर पर भी वह स्वस्थ रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो योगा के अलग-अलग पोज दे रही हैं।

फैन्स को किया प्रेरित

मोनालिसा ब्लैक आउटफिट में हैं। योगा (Yoga Diwas) के पोज देकर वह फैन्स को भी प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने बता दिया कि उनकी फिटनेस का राज क्या है। मोनालिसा ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- एक और योगा डे। 

आयुष्मान का रिएक्शन

मोनालिसा की तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘आपको पता है आप बहुत हॉट और ब्यूटीफुल हैं।’ एक ने लिखा, ‘झकास।’ एक  फैन कहते हैं, ‘फिट वूमेन।’ एक ने कहा, ‘तो अब समझ आया आपकी फिटनेस का राज।’ मोनालिसा की इन तस्वीरों को आयुष्मान खुराना ने लाइक किया है। फोटो पर खबर लिखे जाने तक 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

वेब सीरीज में बिजी मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव (Yoga Diwas) रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आए दिन वायरल होती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी व्यस्त हैं। वह वेब सीरीज धप्पा और रात्रि के यात्रि 2 में नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button