Palak Tiwari : पलक तिवारी ने कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम का किया सपोर्ट, पाकिस्तानी आलोचक को लेकर कही ये बात

Palak Tiwari : पलक तिवारी ने कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम का किया सपोर्ट, पाकिस्तानी आलोचक को लेकर कही ये बात

Palak Tiwari Support EX : ही में एक पाकिस्तानी आलोचक ने इब्राहिम अली खान की नाक पर टिप्पणी की थी। अब पलक तिवारी ने अब्राहिम का सपोर्ट किया है। अभिनेत्री पलक तिवारी अपने कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान के समर्थन में सामने आई हैं। हाल ही में पाकिस्तानी आलोचक ने इब्राहिम की पहली फिल्म नादानियां का मजाक उड़ाया था। आलोचक ने उनके लुक, खास तौर पर उनकी नाक पर टिप्पणी की थी। आलोचक की आलोचना करते हुए पलक ने बॉडी शेमिंग पर बात की। उन्होंने बाताया कि कैसे सेलेब्स से नफरत करना बाजार में नया चलन बन गया है। 

सेलिब्रिटी से नफरत एक चलन

पलक तिवारी ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा ‘अगर कोई एक चीज है जो सेलिब्रिटी से ज्यादा बिकती है, तो वह है सेलिब्रिटी को कोसना। हम ऐसे समय में हैं जहां आम तौर पर स्टार्स के प्रति नफरत है। यह हमेशा से मौजूद रहा है, लेकिन इस स्तर तक कभी नहीं।’

पलक तिवारी ने पूछा सवाल

पलक ने आगे कहा ‘आप सबसे पहले हमारी खूबसूरती पर ध्यान देते हैं। फिर जब कोई व्यक्ति अपने सौंदर्य के साथ कुछ करता है और उसे बदलवाता है, तो आप कहते हैं, ‘आप ऐसा क्यों करेंगे?’ पहले आप किसी व्यक्ति को उसके रूप-रंग के लिए शर्मिंदा करते हैं। फिर जब वह अपनी असुरक्षा और अपने आस-पास की नफरत के कारण इसे ठीक करने की कोशिश करता है तो आप उसे क्यों कोसते हैं?’

लोगों को हर हाल में आलोचना करनी है

पलक ने कहा ‘यह किसी व्यक्ति के लिए सबसे असंतोषजनक स्थिति हो सकती है। यह एक चक्र है। वे मूल रूप से केवल आपकी आलोचना करना चाहते हैं। यह आपकी नाक, आपके बाल, आपके शरीर का वजन, आपका प्रदर्शन कुछ भी हो सकता है। अगर इनमें से आपका कुछ भी खराब नहीं है तो आप बहुत भाग्यशाली व्यक्ति हैं।’

इब्राहिम की नाक का मजाक

आपको बता दें कि इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियां 7 मार्च को रिलीज हुई थी। पहली फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। तब तमूर इकबाल नाम के एक पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक ने अपने सोशल मीडिया पर स्टार किड और उनकी ‘बड़ी नाक’ का मजाक उड़ाया था।

About The Author

मनोरंजन