नई दिल्ली
DA Hike : दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली…! 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता…अक्टूबर के वेतन के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिया जाएगा

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। DA Hike : दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में (DA Hike) 3 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।