मनोरंजन

M3M Hurun India Rich List : भारत बना अरबपतियों का नया हब…! मुकेश अंबानी फिर टॉप पर…शाहरुख खान ने रचा इतिहास

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। M3M Hurun India Rich List : भारत अब दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते अरबपति देशों में शामिल हो गया है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, देश में अब 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं। पिछले 13 वर्षों में भारत में अरबपतियों की संख्या 6 गुना से अधिक बढ़ी है। इस साल की लिस्ट में कुल अरबपतियों की संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो भारत के GDP का लगभग आधा है।

देश के टॉप-3 अरबपति

  1. मुकेश अंबानी एंड फैमिली– ₹9.55 लाख करोड़
    (रिलायंस इंडस्ट्रीज़)
  2. गौतम अडानी एंड फैमिली- ₹8.15 लाख करोड़
    (अडानी ग्रुप)
  3. रोशनी नादर मल्होत्रा- ₹2.84 लाख करोड़
    (HCL टेक्नोलॉजीज़)

रोशनी नादर बनीं टॉप-3 में जगह बनाने वाली पहली महिला अरबपति, साथ ही भारत की सबसे अमीर महिला।

शाहरुख खान की एंट्री

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इस बार पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई है। उनकी कुल संपत्ति ₹12,490 करोड़ बताई गई है। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस वेंचर्स से अर्जित यह संपत्ति उन्हें भारत के बिलेनियर्स क्लब में ले गई है।

सबसे युवा अरबपति

अरविंद श्रीनिवास, फाउंडर- Perplexity
उम्र: 31 साल
नेटवर्थ: ₹21,190 करोड़
भारत के सबसे युवा अरबपति

सबसे तेज़ी से अमीर बने

नीरज बजाज एंड फैमिली
दौलत में ₹69,875 करोड़ का इजाफा
अब कुल संपत्ति: ₹2.33 लाख करोड़

कौन सा शहर सबसे अमीर?

  1. मुंबई – 451 अरबपति
  2. दिल्ली – 223 अरबपति
  3. बेंगलुरु – 116 अरबपति

सेक्टर्स में सबसे आगे

  • फार्मास्यूटिकल्स- 137 अरबपति
  • इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स- 132
  • केमिकल्स- 125

महिला और सेल्फ मेड अरबपतियों का दबदबा

  • 2025 लिस्ट में 101 महिलाएं, जिनमें 26 अरबपति महिलाएं
  • 74% नए अरबपति ऐसे हैं जिन्होंने ज़ीरो से शुरुआत कर सफलता पाई
  • 66% अरबपति सेल्फ मेड हैं

भारत अब केवल एक विकासशील अर्थव्यवस्था (M3M Hurun India Rich List) नहीं, बल्कि वैश्विक अरबपति हब के रूप में उभर रहा है। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे दिग्गजों के साथ अब नई पीढ़ी के युवा उद्यमी और सेल्फ-मेड महिलाएं भी इस दौड़ में आगे आ रही हैं। शाहरुख खान की एंट्री इस बात का प्रमाण है कि कला और व्यवसाय का संगम भी किसी को अरबपति बना सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button