CG Delegation : प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट…! छत्तीसगढ़ को रक्षा और एयरोस्पेस हब बनाने पर सार्थक चर्चा…यहां देखें Video

CG Delegation : प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट…! छत्तीसगढ़ को रक्षा और एयरोस्पेस हब बनाने पर सार्थक चर्चा…यहां देखें Video

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। CG Delegation : छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान राज्य से जुड़े रक्षा, एयरोस्पेस और बुनियादी ढांचे से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।

बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। राज्य में रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मदद मांगी गई। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन का प्रस्ताव दिया गया, ताकि युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिल सके। भारतीय नौसेना के पोतों का नामकरण छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों जैसे इंद्रावती, शिवनाथ, महानदी आदि के नाम पर करने का सुझाव भी बैठक का हिस्सा रहा।

छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना

राज्य प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि इन पहलों से एक ओर जहां राज्य के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान को भी राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलेगा।

रक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर आश्वासन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी प्रस्तावों (CG Delegation) पर सकारात्मक रुख दिखाया और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी भी प्रयास में हरसंभव सहयोग करेगी।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़