CM on Bihar Tour : बिहार दौरे में NDA को मिला जबरदस्त…! यहां सुनिए CM साय ने और क्या कहा…? VIDEO

CM on Bihar Tour : बिहार दौरे में NDA को मिला जबरदस्त…! यहां सुनिए CM साय ने और क्या कहा…? VIDEO

रायपुर, 23 अक्टूबर। CM on Bihar Tour : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में बिहार का दौरा किया, जहां उन्होंने वहां के राजनीतिक माहौल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में NDA के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण देखा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच NDA को लेकर सकारात्मक रुख और समर्थन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक दलों और जनसमर्थन के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत है।

मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को समर्पित योजनाओं और विकास कार्यों की भी सराहना की और बताया कि बिहार की तरह छत्तीसगढ़ भी विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनता के विश्वास और समर्थन से प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़