Asian Youth Games : छत्तीसगढ़ के अरुण द्विवेदी बहरीन एशियन यूथ गेम्स में जूडो निर्णायक के रूप में आमंत्रित

Asian Youth Games : छत्तीसगढ़ के अरुण द्विवेदी बहरीन एशियन यूथ गेम्स में जूडो निर्णायक के रूप में आमंत्रित

रायपुर, 26 अक्टूबर। Asian Youth Games : छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को बहरीन में आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स 2025 में जूडो खेल हेतु अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी (इंटरनेशनल जज) के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के सचिव शम्भू सोनी और संयुक्त सचिव अनीस मेमन ने बताया कि अरुण द्विवेदी अपनी निर्णायक प्रतिभा से भारत एवं छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वीर हनुमान सिंह सम्मान से सम्मानित जूडो निर्णायक अरुण द्विवेदी पूर्व में भी एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अरुण द्विवेदी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ, सभी जिला जूडो संघों और खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

खेल समाचार