रायपुर, 06 दिसंबर। CG Chamber : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रायपुर रेलवे स्टेशन को सर्वसुविधा युक्त और आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में आज चेम्बर के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्रमुख प्रबंधक आर.पी. मंडल से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में डीआरयूसीसी रायपुर संभाग के सदस्य एवं चेम्बर के उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन और जितेंद्र शादीजा शामिल रहे।
स्टेशन आधुनिकीकरण से व्यापार बढ़ने की संभावना
चेम्बर के उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने कहा कि, रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का प्रवेश द्वार होता है, और रायपुर स्टेशन का आधुनिकीकरण प्रदेश के व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।उपाध्यक्ष जितेंद्र शादीजा ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स रेलवे के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि व्यापार से जुड़े सभी लॉजिस्टिक और संचालनगत समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सुझाव जल्द रखे जाएंगे डीआरयूसीसी की बैठक में
लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि स्टेशन की सुविधाओं और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान (CG Chamber) में रखते हुए कई सुझावों पर चर्चा की गई। इन सभी बिंदुओं को संकलित कर आगामी डीआरयूसीसी (Divisional Railway Users Consultative Committee) रायपुर संभाग की द्वितीय बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा।

