Dating Sites : ब्रेकिंग…रायपुर में लेडी कॉन्स्टेबल से एक्सटॉर्शन का मामला…! शादी डॉट कॉम पर मुलाकात…दुष्कर्म का प्रयास…फोटो एडिट कर 4 लाख की वसूली…गंभीर धाराओं में FIR

Dating Sites : ब्रेकिंग…रायपुर में लेडी कॉन्स्टेबल से एक्सटॉर्शन का मामला…! शादी डॉट कॉम पर मुलाकात…दुष्कर्म का प्रयास…फोटो एडिट कर 4 लाख की वसूली…गंभीर धाराओं में FIR

रायपुर, 09 दिसंबर। Dating Sites : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लेडी कॉन्स्टेबल को शादी डॉट कॉम के माध्यम से मिले युवक ने न केवल धोखे में रखा, बल्कि धमकाकर 4 लाख रुपये की वसूली भी कर ली। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

खुद को डॉक्टर बताकर किया विश्वास हासिल

पीड़िता महिला कांस्टेबल की मुलाकात आरोपी से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताकर झांसा दिया। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती रही और धीरे-धीरे आरोपी ने विश्वास जीत लिया।

रायपुर में दुष्कर्म का प्रयास

आरोपी रायपुर आया और इस दौरान उसने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की फोटो को एडिट कर अश्लील रूप देकर वायरल करने की धमकी दी। डर का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला कांस्टेबल से 4 लाख रुपये वसूल लिए।

धमकियों से परेशान होकर दर्ज कराई FIR

लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 308- धोखाधड़ी और ठगी, धारा 318- पहचान गलत तरीके से पेश करना, धारा 351- जबरन गैरकानूनी तरीके से रोकना और धारा 62 और 64- धमकी, जबरन वसूली और डिजिटल उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू की

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान, लोकेशन तथा डिजिटल गतिविधियों (Dating Sites) की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने फर्जी पहचान का उपयोग किया है। यह मामला ऑनलाइन संबंधों और डेटिंग साइट्स की जोखिमों को उजागर करता है। पुलिस ने महिलाओं को सजग रहने और किसी भी तरह की धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत शिकायत करने की अपील की है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़