Rail Fare Hike : रेलवे ने टिकट दरों में की बढ़ोतरी की घोषणा…! 26 दिसंबर से जनरल-AC और नॉन-AC कैटेगरी के लिए प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा किराया

Rail Fare Hike : रेलवे ने टिकट दरों में की बढ़ोतरी की घोषणा…! 26 दिसंबर से जनरल-AC और नॉन-AC कैटेगरी के लिए प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा किराया

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। Rail Fare Hike : रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। भारतीय रेलवे ने अपने किराए के ढांचे में बदलाव करते हुए जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी (AC) श्रेणियों के टिकट महंगे करने का निर्णय लिया है। यह नई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगी।

रेलवे ने राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इतना बढ़ेगा किराया

साधारण (जनरल) श्रेणी : 215 किमी से अधिक की दूरी पर 1 पैसा प्रति किमी बढ़ोतरी।

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-एसी) : 2 पैसा प्रति किमी वृद्धि।

एसी श्रेणी : 2 पैसा प्रति किमी बढ़ोतरी।

उदाहरण के लिए, 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को कुल 10 रुपये अधिक देने होंगे।

इसलिए बढ़ा किराया

रेलवे के अनुसार, पिछले 10 सालों में नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऑपरेशन्स को बेहतर बनाने के लिए रेलवे कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है, जिससे सैलरी और भत्तों पर खर्च बढ़ा है। मैनपावर पर खर्च ₹1.15 लाख करोड़ है, और पेंशन का खर्च हर साल ₹60,000 करोड़ है। इस तरह, कुल ऑपरेटिंग खर्च (2024-25) ₹2.63 लाख करोड़ है।

रेलवे का कहना है कि बढ़ते खर्चों को संतुलित करने के लिए माल ढुलाई और सीमित यात्री किराया बढ़ोतरी की गई है। साथ ही सुरक्षा उपायों से रेल संचालन की सुरक्षा और क्षमता में सुधार हुआ है।

रेल नेटवर्क अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल (Rail Fare Hike) ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है और त्योहारों के दौरान 12,000 से ज्यादा ट्रेनों का सफल संचालन इसकी कार्यक्षमता का उदाहरण है।

About The Author

राष्ट्रीय