रायपुर, 22 नवंबर। Raipur Blue Water : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लू वाटर इलाके में पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, शव की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में मृतक का सिर अलग मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

