Rail Fare Hike : यात्रीगण कृपया ध्यान दें…! आज से महंगी रेल यात्रा…दूरी के हिसाब से बढ़ोतरी…किन ट्रेनों पर लागू…? जंबो List यहां देखें

Rail Fare Hike : यात्रीगण कृपया ध्यान दें…! आज से महंगी रेल यात्रा…दूरी के हिसाब से बढ़ोतरी…किन ट्रेनों पर लागू…? जंबो List यहां देखें

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। Rail Fare Hike : रेल यात्रा करने वालों के लिए अहम अपडेट है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी को लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नए किराए शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगे। इससे पहले 21 दिसंबर को इस फैसले की घोषणा की गई थी।

क्या बदला?

साधारण श्रेणी में 215 किमी तक यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं। 216 किमी से अधिक दूरी पर किराया बढ़ेगा। साधारण श्रेणी- 1 पैसा प्रति किमी जबकि मेल/एक्सप्रेस की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियां: 2 पैसे प्रति किमी।

रेल मंत्रालय ने बताया कि यह 2025 में दूसरी बार किराया संशोधन है (पहली बढ़ोतरी जुलाई में हुई थी)। उद्देश्य यात्रियों की वहन क्षमता और रेलवे के बढ़ते संचालन खर्चों में संतुलन बनाना है।

215 किमी तक राहत

उपनगरीय सेवाएं (Suburban Services) और सीजन टिकट में कोई बदलाव नहीं। साधारण नॉन-एसी ट्रेनों के सेकंड क्लास में 215 किमी तक किराया यथावत।

दूरी के हिसाब से बढ़ोतरी (साधारण श्रेणी)

  • 216–750 किमी: ₹5
  • 751–1250 किमी: ₹10
  • 1251–1750 किमी: ₹15
  • 1751–2250 किमी: ₹20

मेल-एक्सप्रेस और एसी क्लास

नॉन-सबअर्बन स्लीपर और फर्स्ट क्लास (नॉन-एसी) में 1 पैसा प्रति किमी बढ़ोतरी। मेल/एक्सप्रेस की स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी-3 टियर, एसी-2 टियर, एसी फर्स्ट क्लास में 2 पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी। उदाहरण के तौर पर 500 किमी की नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस यात्रा पर लगभग ₹10 ज्यादा चुकाने होंगे।

किन ट्रेनों पर लागू?

राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, गरीब रथ, अमृत भारत, हमसफर सहित अन्य प्रमुख सेवाएं भी संशोधित दरों के दायरे में आएंगी।

पुराने टिकट सुरक्षित

26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, भले ही यात्रा बाद की तारीख में हो। रेल यात्रियों को सलाह है कि यात्रा योजना बनाते समय नए किरायों को ध्यान में रखें।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़