Overloading Truck Accident : ओवरलोडिंग बनी जानलेवा…! बोलेरो ड्राइवर की इतनी दर्दनाक मौत कल्पना से बाहर…यहां देखें VIDEO

Overloading Truck Accident : ओवरलोडिंग बनी जानलेवा…! बोलेरो ड्राइवर की इतनी दर्दनाक मौत कल्पना से बाहर…यहां देखें VIDEO

रामपुर, 31 दिसंबर। Overloading Truck Accident : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूसे से लदा एक ट्रक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी पर पलट गया, जिससे बोलेरो चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। यह हादसा थाना गंज क्षेत्र के पहाड़ी गेट के पास हुआ।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर ओवरलोडिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार भले ही ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे करती हो, लेकिन इस तरह की घटनाएं जमीनी हकीकत को उजागर करती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दी घटना की जानकारी

रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्री ने बताया कि थाना गंज क्षेत्र में पहाड़ी गेट के पास एक भूसे से भरा ट्रक चलते समय बोलेरो के ऊपर पलट गया। हादसे में बोलेरो चालक ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली, गंज, सिविल लाइंस, साथ ही सीओ सिटी और सीओ स्वर मौके पर पहुंचे। क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया गया और बोलेरो चालक के शव को बाहर निकाला गया।

यूपी सरकार लिखी थी बोलेरो

हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। वाहन में मिले एक मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

CCTV फुटेज आया सामने

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक पीछे से आकर आगे निकलने के दौरान बोलेरो से टकराता है। इसके बाद मुड़ते समय ट्रक असंतुलित होकर पलट जाता है और सीधे बोलेरो के ऊपर गिर जाता है, जिससे बोलेरो पूरी तरह दब गई। इस हादसे में बोलेरो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About The Author

अन्य राज्य