US Venezuela Tensions : ब्रेकिंग…भयंकर धमाकों से दहल उठी वेनेजुएला…! हवाई हमले की आशंका…बिजली और यातायात ठप्प…यहां देखें VIDEO

US Venezuela Tensions : ब्रेकिंग…भयंकर धमाकों से दहल उठी वेनेजुएला…! हवाई हमले की आशंका…बिजली और यातायात ठप्प…यहां देखें VIDEO

नई दिल्ली, 03 जनवरी। US Venezuela Tensions : वेनेजुएला की राजधानी काराकास शनिवार को भयंकर धमाकों से दहल उठी। स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए। इन हमलों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वाशिंगटन या वेनेजुएला सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाकों के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। पहला धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ। समाचार एजेंसी सीएनएन के मुताबिक, एक धमाका इतना जोरदार था कि घरों की खिड़कियां हिल गईं। कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक वीडियो में रात के आसमान में धुएं के बड़े गुबार और नारंगी चमक के साथ जोरदार ब्लास्ट दिखाई दे रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कई बार चेतावनी दी थी कि अमेरिका वेनेजुएला में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है और ज़मीनी हमले “जल्द” शुरू हो सकते हैं।

अक्टूबर में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला में ऑपरेशन चलाने की अनुमति दी है, ताकि दक्षिण अमेरिकी देश से होने वाली अवैध प्रवास और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाई जा सके। अभी तक हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है।

About The Author

राष्ट्रीय