BJP Kisan Morcha : बड़ी संख्या में BJP किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित…! महिलाओं को मिला सीमित स्थान…यहां देखें जंबो List

BJP Kisan Morcha : बड़ी संख्या में BJP किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित…! महिलाओं को मिला सीमित स्थान…यहां देखें जंबो List

रायपुर, 09 जनवरी। BJP Kisan Morcha : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जारी सूची के अनुसार राकेश तिवारी और ओमप्रकाश देवांगन को किसान मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन की मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी वैभव वैष्णव को मीडिया प्रभारी के रूप में सौंपी गई है।

सीमित संख्या में महिला प्रतिनिधित्व की उपस्थिति

नई कार्यकारिणी में सीमित संख्या में महिला प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। मोर्चे की कार्यकारिणी में केवल तीन नेत्रियों को ही स्थान दिया गया है, जिसको लेकर संगठनात्मक स्तर पर चर्चा भी शुरू हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों (BJP Kisan Morcha) को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा आगामी समय में किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़