Youth Opportunity : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर…! डेढ़ साल में नौकरी…3 साल में डिग्री और शानदार करियर…आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च…यहां देखें पूरा प्रोसेस

Youth Opportunity : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर…! डेढ़ साल में नौकरी…3 साल में डिग्री और शानदार करियर…आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च…यहां देखें पूरा प्रोसेस

रायपुर, 17 जनवरी। Youth Opportunity : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संस्थान छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन संचालित है और नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) से संबद्ध है।

संस्थान द्वारा तीन वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स की 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMJEE 2026) के माध्यम से होगा, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन की तारीख बढ़ाकर 25 मार्च 2026 कर दी है।

100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड

आईएचएम रायपुर ने अल्प समय में ही 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड स्थापित किया है। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित होटल एवं कॉर्पोरेट समूहों में चयनित हो रहे हैं। प्रमुख प्लेसमेंट पार्टनर्स में ओबेरॉय होटल्स एंड रिसोर्ट्स, ताज समूह, हयात, मैरियट, सयाजी, मेफेयर, फेयरमॉन्ट जयपुर, रिलायंस रिटेल, बर्गर किंग, बारबेक्यू नेशन, डोमिनोज और हल्दीराम नागपुर शामिल हैं।

तीन वर्षीय डिग्री कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर 15 से 25 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलता है। वहीं, डेढ़ वर्ष के डिप्लोमा कोर्स के बाद ही छात्र सीधे पांच सितारा होटलों में कार्य करने लगते हैं।

प्रवेश परीक्षा व पात्रता

NCHMJEE 2026 एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें कुल 120 अंक निर्धारित हैं।

  • इंग्लिश भाषा: 45 अंक
  • सेवा क्षेत्र योग्यता: 30 अंक
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी: 15 अंक
  • तार्किक क्षमता: 15 अंक
  • सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय: 15 अंक

शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी भी विषय से 12वीं पास होना अनिवार्य है। 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते अंग्रेजी एक विषय के रूप में हो। आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन exams.nta.nic.in/nchm-jee वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, परिणाम मई 2026 में घोषित किए जाएंगे और ऑनलाइन काउंसलिंग जून 2026 से शुरू होगी।

आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय पहचान

आईएचएम रायपुर में आधुनिक फूड प्रोडक्शन, बेकरी, एफ एंड बी सर्विस, हाउसकीपिंग लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं तथा पृथक बालक-बालिका छात्रावास उपलब्ध हैं। सभी पाठ्यक्रमों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी लागू है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।

संस्थान ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एडिबल क्रॉकरी एवं कटलरी डिजाइन चैलेंज में आईएचएम रायपुर ने देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 1.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। वहीं, नेशनल बडिंग शेफ प्रतियोगिता और एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

स्थानीय युवाओं को मिल रहा रोजगार

आईएचएम रायपुर से प्रशिक्षित युवाओं के कारण छत्तीसगढ़ और रायपुर की होटल इंडस्ट्री को स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो रहा है। अब होटलों को बाहर से कर्मचारियों को बुलाने की आवश्यकता कम पड़ रही है, जिससे राज्य के युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

फोन नंबर : 0771-2972411, 0771-2990302, 94395-95155, 99770-42905, 78697-83865

About The Author

जॉब्स और कैरियर