Dense Fog : घने कोहरे की चादर में लिपटा अंबिकापुर…! हाईवे पर धीमी पड़ी रफ्तार…सरगुजा में कोहरे से बढ़ा हादसों का खतरा…देखें Video

Dense Fog : घने कोहरे की चादर में लिपटा अंबिकापुर…! हाईवे पर धीमी पड़ी रफ्तार…सरगुजा में कोहरे से बढ़ा हादसों का खतरा…देखें Video

अंबिकापुर, 29 जनवरी। Dense Fog : अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही पूरा शहर धुंध की चादर में ढका नजर आया, जिससे देखने की विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। खासकर नेशनल हाईवे और जिले के अंदरूनी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सुबह की आवाजाही के दौरान स्कूली वाहन, दफ्तर जाने वाले लोग और मालवाहक गाड़ियों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। कोहरे की वजह से कई स्थानों पर वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही, जिससे जोखिम और बढ़ गया है।

प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बेहद सतर्कता के साथ वाहन चलाएं। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम साफ होने तक कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।

About The Author

छत्तीसगढ मौसम