Gold-Silver Price Crash : बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा क्रैश…! चांदी ₹16 हजार और सोना ₹4 हजार सस्ता…अब 1 किलो चांदी का भाव इतना रह गया

Gold-Silver Price Crash : बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा क्रैश…! चांदी ₹16 हजार और सोना ₹4 हजार सस्ता…अब 1 किलो चांदी का भाव इतना रह गया

नई दिल्ली, 02 फरवरी। Gold-Silver Price Crash : सोना-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजट वाले दिन भारी बिकवाली के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक ओर जहां चांदी की कीमत में एक झटके में करीब 16,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, वहीं 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया।

1 किलो चांदी का भाव इतना रह गया

चांदी की कीमतें बीते गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद लगातार दबाव में हैं। बजट 2026 के दिन रविवार को करीब 9 फीसदी से ज्यादा टूटने के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी और फिसल गई।

पिछले कारोबारी दिन MCX पर चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार को ओपन होते ही यह गिरकर 2,55,652 रुपये पर आ गई। कुछ ही मिनटों में इसमें और गिरावट आई और भाव 2,49,713 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। यानी चांदी वायदा एक ही दिन में 15,943 रुपये सस्ती हो गई।

हाई से अब तक इतनी टूटी चांदी

पिछले गुरुवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने MCX पर 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई छुआ था। वहां से अब तक चांदी की कीमत में करीब 1,70,335 रुपये की भारी गिरावट आ चुकी है।

सोने का भी हाल बेहाल

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। बजट वाले दिन सोना करीब 13,000 रुपये तक टूट गया था, हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई थी। रविवार को सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोमवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही सोना फिसलकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस तरह 24 कैरेट सोना एक झटके में 4,432 रुपये सस्ता हो गया।

हाई से कितना सस्ता हुआ सोना

बीते गुरुवार को सोने ने भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफ टाइम हाई छुआ था। इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली और अब तक सोना करीब 49,775 रुपये सस्ता हो चुका है।

नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

About The Author

व्यापार