Bureaucracy : लो-प्रोफाइल लेकिन हाई-इम्पैक्ट…! IAS रजत बंसल पर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपकर सरकार ने जताया विश्वास

Bureaucracy : लो-प्रोफाइल लेकिन हाई-इम्पैक्ट…! IAS रजत बंसल पर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपकर सरकार ने जताया विश्वास

रायपुर, 26 मार्च। Bureaucracy : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त की अहम जिम्मेदारी सौंपकर एक स्पष्ट संदेश दिया है, सरकार अब अपनी छवि और संवाद तंत्र को और मजबूत करने के मूड में है।

प्रशासनिक हलकों में भले ही कई नाम चर्चा में थे, लेकिन आखिरकार रजत बंसल को इस महत्वपूर्ण पद के लिए सबसे उपयुक्त माना गया। इसके पीछे उनकी कार्यशैली, व्यवहार और परिणाम देने की क्षमता को बड़ी वजह बताया जा रहा है।

रिजल्ट ओरिएंटेड और लो-प्रोफाइल अफसर

रजत बंसल की पहचान एक ऐसे अधिकारी के रूप में है जो कम समय में ठोस परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं। खासकर माइनिंग सेक्टर में उनके कार्यकाल को प्रभावी और परिणामकारी माना जाता है।

उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे लो-प्रोफाइल रहते हुए काम करना पसंद करते हैं। चर्चा से दूर रहकर ग्राउंड लेवल पर काम करना उनकी शैली का अहम हिस्सा है।

मिलनसार और विनम्र व्यक्तित्व

रजत बंसल को बेहद मिलनसार और विनम्र स्वभाव का अधिकारी माना जाता है। वे न सिर्फ अपने सहयोगियों बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भी काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि प्रशासनिक तंत्र में उनकी छवि एक भरोसेमंद और संतुलित अफसर की बनी हुई है।

मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि, फिर भी सादगी

वे देश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के दामाद हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा और अपनी पहचान अपने काम के दम पर बनाई।

सरकार की छवि सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी

जनसंपर्क विभाग सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का सबसे अहम माध्यम होता है। ऐसे में रजत बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपना सरकार के भरोसे को दर्शाता है।

माना जा रहा है कि उनकी रणनीतिक सोच और शांत कार्यशैली के चलते आने वाले समय में सरकार की ब्रांडिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़