नई दिल्ली, 24 सितंबर। BJP New Appointment: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई नियुक्तियां करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। शिवप्रकाश को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा से जुड़े संगठनात्मक दायित्व दिए गए हैं, जबकि सौदान सिंह को बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी



