Bastar Rain Alert: बारिश का कहर, स्कूलों में छुट्टी का आदेश; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Bastar Rain Alert: बारिश का कहर, स्कूलों में छुट्टी का आदेश; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

बस्तर, 24 सितंबर। Bastar Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज हो गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बीच बस्तर जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके आज विशाखापट्टनम और पुरी के बीच तट पार करने की संभावना जताई गई है। सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

सुकमा में तीन दिन से लगातार बारिश

सुकमा जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।

सुकमा-तेलंगाना सीमा पर भी बारिश का असर

लगातार बारिश का असर सुकमा और तेलंगाना सीमा से लगे इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले के कुछ इलाकों के साथ सुकमा के जगरगुंडा, पूवर्ती और आसपास के गांवों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील

मौसम विभाग के अलर्ट और लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।

About The Author

छत्तीसगढ