Fire in Girodpuri Dham : बलौदाबाजार ब्रेकिंग…! गिरौदपुरी धाम में भीषण आग…ट्रांसफार्मर पर कूद गया बंदर…देखते ही देखते जल गई कई दुकानें…मचा हाहाकार…यहां देखें मंजर VIDEO

Fire in Girodpuri Dham : बलौदाबाजार ब्रेकिंग…! गिरौदपुरी धाम में भीषण आग…ट्रांसफार्मर पर कूद गया बंदर…देखते ही देखते जल गई कई दुकानें…मचा हाहाकार…यहां देखें मंजर VIDEO

बलौदाबाजार, 27 मार्च। Fire in Girodpuri Dham : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम के मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिसर में लगी करीब 10 से 15 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद उठी चिंगारी ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रांसफार्मर से झुलसकर बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा कपड़ा, प्रसाद सामग्री और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों और दुकानदारों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचने के बावजूद गाड़ी में पानी नहीं था, जिससे आग बुझाने में देरी हुई।

बाद में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़