Tragic Road Accident : ग्वालियर ब्रेकिंग…! भीषण सड़क हादसा…स्कॉर्पियो की ऑटो से टक्कर…5 लोगों की दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

Tragic Road Accident : ग्वालियर ब्रेकिंग…! भीषण सड़क हादसा…स्कॉर्पियो की ऑटो से टक्कर…5 लोगों की दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

ग्वालियर, 27 मार्च। Tragic Road Accident : ग्वालियर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 3 बजे थाटीपुर जैन मंदिर के पास हुआ। शीतला माता मंदिर से दर्शन कर ऑटो में लौट रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश