Ticket Cancellation Rules : बड़ी खबर…! 1 अप्रैल से टिकट कैंसिल करना होगा महंगा…अब टाइमिंग तय करेगी रिफंड…72 घंटे पहले कैंसिल पर ज्यादा रिफंड…8 घंटे बाद कुछ नहीं…पूरी सूची यहां देखिए

Ticket Cancellation Rules : बड़ी खबर…! 1 अप्रैल से टिकट कैंसिल करना होगा महंगा…अब टाइमिंग तय करेगी रिफंड…72 घंटे पहले कैंसिल पर ज्यादा रिफंड…8 घंटे बाद कुछ नहीं…पूरी सूची यहां देखिए

नई दिल्ली, 31 मार्च। Ticket Cancellation Rules : 1 अप्रैल से रेलवे टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव लागू होने जा रहा है। नए नियमों के अनुसार, अब टिकट कैंसिल करने के समय के आधार पर रिफंड तय किया जाएगा, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में अलग-अलग परिस्थितियों में कम या ज्यादा पैसा वापस मिलेगा।

कैसे मिलेगा रिफंड?

  • यात्रा से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
  • 72 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर कुल किराए का 25% कटेगा।
  • 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50% किराया कटेगा।
  • 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

रेलवे का कहना है कि इस नए नियम से टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और फर्जी या अनावश्यक बुकिंग पर भी अंकुश लगेगा।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना में बदलाव होने पर समय रहते टिकट कैंसिल करें, ताकि अधिकतम रिफंड मिल सके और नुकसान से बचा जा सके।

About The Author

राष्ट्रीय