Family Dispute : सूरजपुर से सामने आया एकदम उल्टा मामला…! ‘बहू’ की प्रताड़ना से तंग ‘सास’ ने मांगी इच्छामृत्यु…फिर जो कुछ हुआ यहां सुनिए VIDEO

Family Dispute : सूरजपुर से सामने आया एकदम उल्टा मामला…! ‘बहू’ की प्रताड़ना से तंग ‘सास’ ने मांगी इच्छामृत्यु…फिर जो कुछ हुआ यहां सुनिए VIDEO

सूरजपुर, 03 मार्च। Family Dispute : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आमतौर पर बहुओं के साथ होने वाली प्रताड़ना के उलट सास ने ही अपनी बहू से परेशान होकर इच्छामृत्यु की मांग कर दी है।

मामला लटोरी क्षेत्र का है, जहां रहने वाली शकुंतला पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी ही बहू रागनी मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बहू द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और पैसों की मांग की जा रही है।

पीड़ित सास के अनुसार, 3 अक्टूबर 2021 को बहू ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था, जिसके चलते उनके बेटे वेद प्रकाश और पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब करीब चार साल बाद बहू के घर लौटने के बाद फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया है।

सास का आरोप है कि बहू लगातार आर्थिक और मानसिक दबाव (Family Dispute) बना रही है, जिससे तंग आकर उन्होंने इच्छामृत्यु की मांग की है। इधर, पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है, जहां समझाइश और सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ