Love Triangle : युवक को जिंदा दफनाकर हत्या मामले में बड़ा खुलासा…! 2 युवकों को एक शादीशुदा महिला से प्यार का परिणाम…युवती सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें VIDEO

Love Triangle : युवक को जिंदा दफनाकर हत्या मामले में बड़ा खुलासा…! 2 युवकों को एक शादीशुदा महिला से प्यार का परिणाम…युवती सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 03 मार्च। Love Triangle : रायपुर के अभनपुर इलाके में मिले युवक नितेश बत्रा के शव के मामले में रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शव मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने एक युवती समेत कुल पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

हत्याकांड लव ट्रायंगल का परिणाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह पूरा हत्याकांड लव ट्रायंगल का परिणाम था। गिरफ्तार युवती से मृतक नितेश बत्रा और मुख्य आरोपी दोनों प्रेम करते थे। मृतक का युवती से मिलना-जुलना आरोपी को नागवार गुजरता था, जिसके चलते उसने नितेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

योजना के तहत नितेश बत्रा को अभनपुर बुलाया गया। यहां आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

12 दिन बाद खुला राज

21 मार्च को अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में ग्रामीणों को संदिग्ध हालत में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव मिट्टी में दबा हुआ था और हाथ-पैर बाहर निकले हुए थे। शव को बाहर निकालकर जांच की गई, जिसमें हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 25 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नितेश शादानी दरबार क्षेत्र में रहता था और होलसेल मार्केट (Love Triangle) में वाहन पार्किंग का काम करता था।

शव मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की और आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म