दुर्ग, 05 अप्रैल। Suspension NDPS Act : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक (TI) भानुप्रताप साव को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल द्वारा की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट, आबकारी, जुआ और सट्टा से जुड़े मामलों की जानकारी मिलने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और कार्य के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप TI पर लगे थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SSP ने जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि संबंधित मामलों में लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासनात्मक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


