Big Expose : ब्रेकिंग…! 800 करोड़ के कफ सिरप कांड का मास्टरमाइंड भगोड़ा घोषित…CA गिरफ्तार…संपत्ति कुर्की की तैयारी…Cough Syrup से अरबों की कमाई

Big Expose : ब्रेकिंग…! 800 करोड़ के कफ सिरप कांड का मास्टरमाइंड भगोड़ा घोषित…CA गिरफ्तार…संपत्ति कुर्की की तैयारी…Cough Syrup से अरबों की कमाई

कानपुर, 05 अप्रैल। Big Expose : अवैध कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत के आदेश के बावजूद पेश न होने पर यह कार्रवाई की गई है। अब भी सरेंडर या गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में उसकी संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।

इसी मामले में 25 हजार के इनामी चार्टर्ड अकाउंटेंट शिवम अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दुबई में छिपे सरगना शुभम जायसवाल के प्रत्यर्पण के लिए पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले

शुभम के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, कुर्की पूर्व उद्घोषणा और अदालत की अवहेलना जैसे मामले पहले से दर्ज हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने उसे औपचारिक रूप से भगोड़ा घोषित किया।

NDPS एक्ट के तहत बड़ा खुलासा

15 नवंबर 2025 को औषधि निरीक्षक जुनाब अली की शिकायत पर शुभम, उसके पिता भोला प्रसाद और 28 अन्य के खिलाफ NDPS एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जांच में उसके पिता समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

1100 करोड़ के अवैध कारोबार का खुलासा

जांच में सामने आया कि इस सिंडीकेट ने कफ सिरप की अवैध बिक्री से करीब 1100 करोड़ रुपये की कमाई की। 800 करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे शुभम की कमाई। 2.24 करोड़ शीशियां बांग्लादेश भेजी गईं। हर शीशी पर करीब 500 रुपये का मुनाफा।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक दवा कंपनी को करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इस एंगल पर भी जांच जारी है।

देशभर में फैला था नेटवर्क

यह पूरा अवैध कारोबार एक सिंडीकेट के जरिए संचालित हो रहा था। झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक इसका नेटवर्क फैला हुआ था। सीमा पर BSF और केंद्रीय एजेंसियों ने कई खेप पकड़ी थीं। फिलहाल, ED समेत कई केंद्रीय एजेंसियां इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

About The Author

जुर्म राष्ट्रीय