Land Dispute : पखांजूर से बड़ी खबर…! खूनी संघर्ष से दहला गांव…जमीन को लेकर बवाल…एक की मौत…कई घायल…पुलिस तैनात…यहां देखें VIDEO

Land Dispute : पखांजूर से बड़ी खबर…! खूनी संघर्ष से दहला गांव…जमीन को लेकर बवाल…एक की मौत…कई घायल…पुलिस तैनात…यहां देखें VIDEO

पखांजुर, 05 अप्रैल। Land Dispute : पखांजूर थाना क्षेत्र के पीव्ही-27 गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसा में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घायलों को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल (Land Dispute) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म