Death to Soil Collapse : 8 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहा था युवक…! अचानक मिट्टी का ढेर गिरा…जिंदा दफन होकर मौत…शटरिंग के दौरान हादसा…दहल उठा पूरा इलाका

Death to Soil Collapse : 8 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहा था युवक…! अचानक मिट्टी का ढेर गिरा…जिंदा दफन होकर मौत…शटरिंग के दौरान हादसा…दहल उठा पूरा इलाका

रायपुर, 06 अप्रैल। Death to Soil Collapse : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहेजा प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा निवासी गुड्डू रवि (32) के रूप में हुई है, जो काम के सिलसिले में एक महीने पहले ही रायपुर आया था।

कैसे हुआ हादसा

शनिवार (4 अप्रैल) शाम गुड्डू रवि करीब 8 फीट गहरे गड्ढे में शटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह जिंदा दफन हो गया। साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

क्लब हाउस निर्माण के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां क्लब हाउस का निर्माण कार्य चल रहा था और साइट पर दो दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के वक्त अचानक मिट्टी धंसने से यह घटना हुई।

मृतक के भाई पुलेंदर कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले गुड्डू की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। जब वे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें सच्चाई का पता चला कि गुड्डू की मौत मिट्टी में दबने से हुई है।

3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गुड्डू रवि अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। बेटियों की उम्र 5 साल, 3 साल और 9 महीने बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच

खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे (Death to Soil Collapse) ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।हादसे के बाद बिल्डर की ओर से साइट पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़