रायपुर, 06 अप्रैल। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के तहत 22 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।
जारी आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में थानों के साथ-साथ यातायात और विशेष शाखाओं में भी बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को रिजर्व केंद्र से थानों में पदस्थ किया गया है, वहीं कुछ थाना प्रभारियों को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है।


