राजस्थान, 13 अप्रैल। Inspiration Story : आज के दौर में जहां एक ग्रेजुएशन डिग्री हासिल करना भी चुनौती बन गया है, वहीं राजस्थान के एक पूर्व सैनिक ने अपनी मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है।
हम बात कर रहे हैं दशरथ सिंह की, जिन्होंने 55 साल की उम्र में 138 डिग्रियां हासिल कर सबको हैरान कर दिया। उनकी इस उपलब्धि ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड तक बदल दिए हैं।
138 डिग्रियां, 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड
दशरथ सिंह के नाम 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनका नाम India Book of Records, Asia Book of Records, Golden Book of Records और International Book of Records में शामिल हो चुका है।
🇮🇳 सेना में रहते हुए जारी रखी पढ़ाई
उन्होंने साल 1988 में भारतीय सेना जॉइन की और करीब 16 साल तक पंजाब और जम्मू कश्मीर सहित कई इलाकों में सेवा दी। इस दौरान भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। हर साल मिलने वाली छुट्टियों का उपयोग कर उन्होंने परीक्षा दी और लगातार डिग्रियां हासिल करते रहे। 2004 में रिटायर होने के बाद उन्होंने पूरी तरह शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर दिया।
कौन-कौन सी डिग्रियां?
- 3 पीएचडी
- 7 ग्रेजुएशन डिग्री
- 46 पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
- 23 डिप्लोमा
- 52 सर्टिफिकेट
- मिलिट्री स्टडीज में 7 डिग्री
उन्होंने इग्नू समेत कई विश्वविद्यालयों से अपनी पढ़ाई पूरी की।
संघर्ष से सफलता तक
किसान परिवार में जन्मे दशरथ सिंह (Inspiration Story) ने आर्थिक तंगी के बावजूद सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू की। शुरुआती दिक्कतों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते रहे। आज वे न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल हैं, बल्कि रिटायर्ड और सेवारत सैनिकों के कानूनी मामलों में भी सहयोग कर रहे हैं।

