पश्चिम बंगाल, 13 अप्रैल। Chandra Bose TMC Join : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने रविवार (12 अप्रैल 2026) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और सांसद कीर्ति आजाद भी मौजूद रहे।
टीएमसी में शामिल होते ही चंद्र बोस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां सांप्रदायिक और संविधान के खिलाफ हैं और पार्टी चुनाव जीतने के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजों ने भी इसी तरह की नीति अपनाई थी और अब समय आ गया है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाए।
गौरतलब है कि चंद्र बोस ने साल 2023 में बीजेपी छोड़ दी थी और अब टीएमसी में शामिल होकर उन्होंने बंगाल की राजनीति में नई पारी शुरू की है।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पूरा शेड्यूल
- पहला चरण: 23 अप्रैल 2026
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026
- मतगणना: 4 मई 2026
- कुल सीटें: 294
- बहुमत का आंकड़ा: 148 सीटें
किसके बीच है मुकाबला?
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (जिसका नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं), भारतीय जनता पार्टी (जिसमें शुभेंदु अधिकारी प्रमुख चेहरा हैं) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच है।
2021 में टीएमसी ने 200+ सीटें जीतकर सरकार ( Chandra Bose TMC Join) बनाई थी और इस बार भी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है।

